फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dbangon to the moribund rural

दबंगों ने ग्रामीण को मरणासन्न किया

Sun, 30 Aug 2015 07:47 PM IST
गुलरिया
गुलरिया Updated Sun, 30 Aug 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
Dbangon to the moribund rural
भीरा थाना क्षेत्र के गांव मलूकापुर कलां में कुछ दबंगों ने एक ग्रामीण को मरणासन्न कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को देने के बाद परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके सिर में 28 टांके लगाए गए। घायल ग्रामीण की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के पीछे पंचायत चुनाव की रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन

मलूकापुर कलां निवासी छोटेलाल के घर पर शनिवार की रात करीब दो बजे गांव के ही कुछ लोग पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद छोटेलाल ने घर से बाहर निकलकर विरोध जताया तो पांचों आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। छोटेलाल को घसीटते हुए आरोपियों ने जमकर पिटाई कर दी, जिसमें वह मरणासन्न हो गया तब पांचों आरोपी फरार हो गए। मामले में घायल की पत्नी निर्मला देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही कामता, जगदीश, धर्मेंद्र, भल्लर और मुन्ना के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed