{"_id":"570d2cd94f1c1b600a4a6abb","slug":"daughters-in-charge-of-the-chc-made-hope-mortgage","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा बहुओं ने सीएचसी प्रभारी को बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आशा बहुओं ने सीएचसी प्रभारी को बनाया बंधक
अमर उजाला ब्यूरो-निघासन।
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डिप्टी सीएमओ के पहुंचने पर हुई शांत
- करीब दो घंटे तक सीएचसी में मची रही अफरातफरी
प्रोत्साहन राशि और मानदेय न मिलने से नाराज आशा बहुओं ने सीएचसी प्रभारी को कमरे में बंधक बनाकर ताला डाल दिया और जमकर प्रदर्शन किया। यहां तक कि आशा बहुएं मारपीट पर आमादा हो गईं। सूचना पर पहुंचे डिप्टी सीएमओ के मानदेय दिलाने का आश्वासन देने के बाद ही कमरे का ताला खोला। आशा बहुओं का आक्रोश देखकर सीएचसी में हड़कंप मच गया।
स्थानीय सीएचसी में कार्यरत आशा बहुओं को मानदेय और टीकाकरण आदि करने वाली प्रोत्साहन धनराशि करीब एक साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद नहीं दिया गया है। आशा बहुओं को मानदेय न मिलने से नाराज आशा बहुओं ने सीएचसी में जमकर हंगामा काटा। उसके बाद नाराज आशा बहुओं ने 11 नंबर कमरे में बैठे सीएचसी प्रभारी लालजी पासी से नोंकझोंक करने के बाद कमरे में मौजूद सभी मरीजों को बाहर करते हुए ताला डाल दिया। करीब दो घंटे तक लालजी पासी कमरे में बंद रहे। कमरे के बाहर बैठकर आशा बहुओं ने जमकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे डिप्टी सीएसओ डॉ. बीबी राम का भी आशा बहुओं ने घेराव किया। उसके बाद उनके समझाने और समय से मानदेय देने के आश्वासन पर वह शांत हुई। उसके बाद उन्होंने एक मांगपत्र डॉ. बीबी राम को सौंपा। इस दौरान विजय लक्ष्मी, विनोद कुमारी, नीलम देवी, शमा परवीन, आरती, कमलजीत, रंजना कश्यप, विद्यावती, मोनू चतुर्वेदी, कुंती, सुमनदेवी, सीता देवी आदि आशा बहुएं शामिल थी।
यह सच है कि इन लोगों को मानदेय और प्रोत्साहन राशि प्राप्त नहीं हुई है। मैंने सारी लिखा पढ़ी करके जिले पर भेज दिया है। अभी तक पैसा पोस्ट नहीं हो सका है। - डॉ. लालजी पासी सीएचसी प्रभारी
विज्ञापन
आशाओं की बकाया धनराशि शीघ्र ही दिलाई जाएगी। इसके लिए लिखा पढ़ी की जा रही है। - डॉ. बीबी राम डिप्टी सीएमओ