{"_id":"578671924f1c1b1b0813eeb5","slug":"dalit-girl-in-secunderabad-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकन्द्राबाद में दलित किशोरी के साथ दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिकन्द्राबाद में दलित किशोरी के साथ दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो-सिकन्द्राबाद (लखीमपुर खीरी)।
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दूसरे समुदाय का आरोपी होने से गांव में तनाव
- पुलिस ने रेप और पाक्सो एक्ट में दर्ज की रिपोर्ट
नीमगांव थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय दलित किशोरी के साथ रेप की घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक ने तमंचा दिखाकर पहले किशोरी को गन्ने के खेत में खींच लिया और फिर उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने किशोरी की मां की ओर से आरोपी के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।
थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी दोपहर में शौच करने खेतों की ओर गई थी। वहां पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के ही लाल मोहम्मद उर्फ लालू ने उसकी बेटी को दबोच लिया और तमंचे के बल पर उसे खेत में खींच ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार किया। घटना किसी से बताने और रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मार देने की धमकी देकर आरोपी भाग निकला। घर पहुंची किशोरी ने परिवार वालों को आपबीती बताई। इससे परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। घर वाले किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की ओर से आरोपी के खिलाफ दुराचार और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एसओ जावेद अख्तर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा प्रतीत होता है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।