फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cut power to 350 homes went Ram Colony

कांशीराम कॉलोनी के 350 घरों की बिजली काटी गई

Sat, 04 Feb 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 04 Feb 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Cut power to 350 homes went Ram Colony
बिजली - फोटो : अमर उजाला
- सालों से बकाया बिल जमा न होने पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

- वाशिंदों ने परीक्षा का हवाला देकर डीएम से की हस्तक्षेप की मांग

 बिजली विभाग ने भंसड़िया स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी के करीब 250 घरों की बिजली सप्लाई काट दी है। कई सालों से बिजली बिल जमा न करने पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा गढ़ी रोड स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी के 100 घरों की बिजली काटी गई है। एकाएक हुई कार्रवाई के बाद कॉलोनी के वाशिंदों ने सुरक्षा, छात्रों की परीक्षा का हवाला देकर डीएम से सप्लाई चालू कराने की मांग की है।
कॉलोनी निवासी प्रदीप सक्सेना, मिश्रीलाल तिवारी, आकाश, सुनीता, मीना आदि ने डीएम को प्रार्थना देकर बताया है कि 2010 में कॉलोनी का आवंटन हुआ था, जिसके बाद तत्कालीन डीएम ने नि:शुल्क कनेक्शन जुड़वाए थे, लेकिन बिजली विभाग ने इनमें मीटर नहीं लगवाया और न ही बिल भेजा। शुक्रवार को छाउछ पावर हाउस के फीडर नंबर चार के कर्मचारियों ने कॉलोनी के 250 घरों की बिजली सप्लाई काट दी। इस दौरान लोगों ने इसका विरोध करते हुए मीटर लगाकर बिल भेजने की मांग की, लेकिन आरोप है कि कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर से ही सप्लाई काट दी है। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाशिंदों ने किस्तों में बिल जमा करने की छूट मांगते हुए कनेक्शन जुड़वाने की मांग की है, ताकि छात्रों की बोर्ड परीक्षा प्रभावित न हो। उधर, गढ़ी रोड स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग की टीम ने 100 घरों की बिजली काट दी है। 
विज्ञापन

 
फरवरी-मार्च में राजस्व वसूली तेज होती है। इसलिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही हैं। जिन उपभोक्ताओं (करीब 25) ने आवेदन किए थे, उनके मीटर कब के लगाए जा चुके हैं। अन्य लोगों ने कभी कनेक्शन और मीटर के लिए आवेदन ही नहीं किया था। इसलिए बिल नहीं दिया जा सका। - रजनीकांत मिश्रा, अधिशाषी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तो इतने सालों तक सोता रहा विभाग
भंसड़िया स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में बिजली सप्लाई वर्ष 2010 में शुरू की गई थी, तब से अब तक सात सालों में अवैध तरीके से बिजली आपूर्ति होती रही। जब कनेक्शन ही नहीं हुआ, तो लोग बिजली बिल कैसे जमा करते। अब चुनाव माहौल में बिजली विभाग को इसकी अचानक याद आई और कार्रवाई शुरू कर दी है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि इसी तरह लालपुर बैरियर स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में बगैर कनेक्शन लिए लोग बिजली का उपभोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed