{"_id":"58bd98c24f1c1b6d43dc4338","slug":"curfew-completely-lifted-looked-lively-in-the-markets","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी तरह कर्फ्यू हटने के बाद बाजारों में दिखी रौनक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूरी तरह कर्फ्यू हटने के बाद बाजारों में दिखी रौनक
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
cerfew
- फोटो : amar ujala
एहतियातन चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस, पेट्रोलिंग जारी
सोमवार को बाजार में उमड़ी खरीददारों की भीड़
शहर में पूरी तरह से कर्फ्यू हटने के बाद बाजारों में भीड़ बढ़ गई। उधर, कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना न मिलने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है। हालांकि एहतियातन चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। इसके अलावा पुलिस विभाग की गाड़ियां शहर में पेट्रोलिंग कर रही हैं। प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रखे है।
बता दें कि धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला वीडियो वायरल होने के कारण दो मार्च को शहर में सांप्रदायिक उन्माद भड़क उठा। आगजनी, मारपीट और गोली बारी की घटना हुई। इससे हालात काफी खराब होने लगे। पुलिस को कर्फ्यू लगाना पड़ा। दो दिन तक रहे कर्फ्यू से लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। रविवार को प्रशासन ने पूरी तरह से कर्फ्यू हटा दिया था। इससे जनजीवन पूरी तरह से पटरी पर लौट आया है। इस दौरान कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है, जिससे पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने भी राहत महसूस की है। सोमवार को सड़कों और बाजारों में लोगों की काफी भीड़ रही। होली को लेकर महिलाओं ने भी खूब खरीदारी की। कर्फ्यू समाप्त करने के बाद भी पुलिस और प्रशासन कोई जोखिम उठाना नहीं चाहता है। शायद यही वजह है कि शहर के प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों के पास अभी भी सरकारी वाहनों के साथ पुलिस तैनात है। इसके अलावा पुलिस की सरकारी गाड़ियां बाजारों के अलावा अन्य कई मार्गों पर हूटर बजाते हुए फर्राटा भरती रहीं। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि हालात पूरी तरह से सामान्य हैं और अमन-चैन कायम है। कहीं से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। होली के मद्देनजर एहतियातन पुलिस को अभी तैनात कर रखा गया है। पुलिस और प्रशासनिक अफसर हर गतिविधियों पर पैनी नजर रख रहे हैं।