फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Contract employees called for questioning by CBI

सीबीआई ने पूछताछ के लिए संविदा कर्मचारियों को बुलाया 

Wed, 16 Mar 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 16 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Contract employees called for questioning by CBI
अस्पताल - फोटो : amar ujala
एनआरएचएम घोटाला: देहरादून गए आयुष चिकित्सक 
विज्ञापन

एनआरएचएम घोटाले को लेकर सीबीआई ने मंगलवार को संविदा पर तैनात आयुष चिकित्सकों को देहरादून बुलाया। मंगलवार को जिले में तैनात आयुष चिकित्सक सहित पांच संविदा कर्मचारी देहरादून के लिए रवाना हो गए।

बताते चलें कि एनआरएचएम घोटाले को लेकर सीबीआई देहरादून ब्रांच जिले की जांच कर रही है। इस संबंध में पिछले महीने सीबाआई ने जिले की विभिन्न सीएचसी से दवा और उपकरण खरीद के बिल और बॉउचर तलब किए थे। 15 मार्च से बारी-बारी विभिन्न सीएचसी और पीएचसी के अधीक्षकों को पूछताछ के लिए बुलाया। इसी क्रम में मंगलवार को आयुष और अन्य संविदा कर्मियों को सीबीआई ने तलब किया। विभागीय सूत्रों के अनुसार सीबीआई इन लोगों से मिलने वाली सैलरी आदि के बारे में जानकारी लेगी । इसके अलावा यदि इन लोगों ने कोई खरीद आदि की है तो उसका भी विवरण सीबीआई को देना होगा। मंगलवार को नकहा के आयुष चिकित्सक डॉ.सौरभ और जिला अस्पताल के डॉ.विजय वर्मा और संजय सहित पांच संविदा कर्मचारी देहरादून के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed