{"_id":"1a78fa0e5995686a6d37778758944157","slug":"container-to-be-vulnerable-to-the-death-of-the-girl-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की चपेट में आकर बालिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंटेनर की चपेट में आकर बालिका की मौत
मोहम्मदी
Updated Sun, 31 May 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदी-शाहजहंापुर मार्ग पर रविवार की सुबह करीब छह बजे कंटेनर की चपेट में आकर बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया।
मोहम्मदी-शाहजहांपुर रोड स्थित भट्ठे पर मजदूरी करने वाले सुल्तान की 10 वर्षीय पुत्री सबीना जब अपने पिता को नाश्ता देकर घर लौट रही थी, तभी शाहजहांपुर की ओर से आ रहे कंटेनर की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कंटेनर चालक बीच सड़क में कंटेनर छोड़कर भाग गया, जिससे रोड पर जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां पुलिस ने नाराज भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस दौरान मोहम्मदी बस अड्डे पर गोला डिपो की दो बसों के चालक आपस में भिड़ गए, जिससे रोड पर जाम लग गया, हालांकि बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया।