फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   chouran ki peetai sai jakhmi huai aadhare mai dum lora

चोरों की पिटाई से जख्मी हुए अधेड़ ने दम तोड़ा

Sat, 21 Feb 2015 07:01 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 21 Feb 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी में 27 जनवरी की रात को घर में घुसे चोरों की पिटाई से गंभीर रूप से जख्मी अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने भाई की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय केवल सिंह पाहवा परिवारीजनों के साथ घर में सोए थे, तभी घर में चोर घुस आए। इस बीच केवल सिंह की आंख खुल गई। उनके शोर मचाने पर चोरों ने उन्हें पकड़ लिया और लोहे की राड से सिर और घुटने पर कई प्रहार किए। दाहिने हाथ में दांतों से काट लिया। 28 जनवरी को परिवारीजनों ने केवल सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। कई दिनों तक चले इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ तो नौ फरवरी को उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। छोटे भाई नरेंद्र पाहवा  के मुताबिक सिर में गंभीर चोटे होने  के कारण 14 फरवरी को केवल सिंह की हालत फिर बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ज्यादा हालत बिगड़ने पर 20 फरवरी को उनकी मौत हो गई। केवल सिंह की मौत होने के बाद परिवारीजनों ने एसपी से पुलिस से पूरे मामले की शिकायत कर बताया कि उनकी मौत चोरों द्वारा की गई पिटाई में गंभीर चोट आने की वजह से हुई है। शिकायत पर सीओ सिटी एमपी सिंह ने मपौका-मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ ने बताया कि इस मामले में नरेंद्र की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed