{"_id":"6af36b6e345365d657062a04","slug":"a-resident-of-jharkhand-was-injured-after-a-vehicle-collided-with-an-auto-rickshaw-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-214905-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अणु में वाहन की टक्कर से झारखंड निवासी व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अणु में वाहन की टक्कर से झारखंड निवासी व्यक्ति घायल
Wed, 11 Nov 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत अणु में मंगलवार शाम वाहन की टक्कर से सड़क के किनारे पैदल चल रहा एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान राजेश निवासी झारखंड के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार राजेश मंगलवार शाम अणु में सड़क के किनारे पैदल जा रहा था। इसी दौरान वह एक वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया।
यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। एसपी बलवीर ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद