Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cheating detected during NIOS examination at a government school; FIR registered against five individuals.

Gurugram News: सरकारी स्कूल में एनआईओएस परीक्षा में पकड़ी गई नकल, पांच के खिलाफ प्राथमिकी

Wed, 11 Nov 2026 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Cheating detected during NIOS examination at a government school; FIR registered against five individuals.
- प्रत्येक पेपर के लिए छात्रों से लिए जा रहे थे तीन से पांच हजार रुपये, परीक्षा के दौरान बांटे जा रहे थे हल किए हुए प्रश्नपत्र
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और शिक्षा विभाग की टीम ने इस्लामपुर के परीक्षा केंद्र पर की छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। इस्लामपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं में नकल का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और शिक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर परीक्षार्थियों के पास से हल किए हुए प्रश्नपत्र बरामद किए। पूछताछ में विद्यार्थियों ने बताया कि नरेंद्र नाम का व्यक्ति प्रत्येक पेपर के लिए तीन से पांच हजार रुपये लेता था। इसके बाद परीक्षा के दौरान कक्षाओं में हल किए हुए प्रश्नपत्र बांटे जा रहे थे। मामले में पांच लोगों के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर सिविल लाइंस स्थित सरकारी स्कूल के प्राचार्य जोगिंदर सिंह को शिक्षण संस्थानों के औचक निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने पांच नवंबर को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह और सहायक उपनिरीक्षक धर्मवीर के साथ इस्लामपुर के परीक्षा केंद्र पर छापा मारा। जांच के दौरान कमरा नंबर दो और तीन में परीक्षार्थियों के पास हल किए हुए प्रिंटेड प्रश्नपत्र मिले। इनमें 14 विद्यार्थियों के पास अकाउंटेंसी और 15 के पास बायोलॉजी के हल किए हुए पेपर थे।
विज्ञापन

क्लासरूम में बांट रहा था हल पेपर-
टीम ने कमरा नंबर दो में नरेंद्र को परीक्षार्थियों को हल किए हुए प्रश्नपत्र बांटते हुए पकड़ा। यहां सेवानिवृत्त एसएस अध्यापक कुलजीत सिंह निरीक्षक के रूप में तैनात थे। कमरा नंबर तीन में टीजीटी विज्ञान बिंदु की ड्यूटी थी। भूतल पर स्थित एक अन्य कमरे में 27 विद्यार्थी गणित की परीक्षा दे रहे थे। वहां प्रयोगशाला सहायक शशि की ड्यूटी थी। कमरा नंबर एक में परीक्षा सामान्य रूप से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लोग किए गए नामजद-
निरीक्षण के दौरान टीम ने परीक्षा केंद्र से अनुमति पत्र, बैठने की योजना और निरीक्षकों का ड्यूटी चार्ट समेत अन्य दस्तावेज हासिल किए। एनआईओएस के पर्यवेक्षक/ओएसडी होतम प्रकाश और केंद्र अधीक्षक एवं प्राचार्य लखपत सिंह भी मौके पर मौजूद थे। इन पर भी नकल कराने में मिलीभगत का आरोप है।

प्राथमिकी दर्ज की गई-
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि प्राचार्य जोगिंदर सिंह की शिकायत पर सदर थाने में बीएनएस की धारा 3(5), 318(4) और 61 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुलजीत सिंह, बिंदु, पटौदी निवासी नरेंद्र, लखपत सिंह और होतम प्रकाश को नामजद किया गया है। पुलिस ने दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed