Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Drunk contract bus driver hits old man

Azamgarh News: नशे में धुत अनुबंधित बस चालक ने वृद्ध को मारी टक्कर

Wed, 11 Nov 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Drunk contract bus driver hits old man
वृद्ध को धक्का मारने के बाद थाने पर खड़ी कराई गई अनुबं​धित बस।संवाद
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन सेवा योजना के तहत संचालित रोडवेज की अनुबंधित बस के चालक ने मंगलवार को बाजार खास में पैदल जा रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में हकीमुद्दीन (70) घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस बस और चालक को थाने ले गई। जांच में चालक के नशे में होने की बात सामने आई। घटना के बाद देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत चलती रही।
विज्ञापन

बिलरियागंज कस्बा निवासी हकीमुद्दीन मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बाजार खास जा रहे थे। इसी दौरान रौनापार की तरफ से आ रही अनुबंधित बस ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि बस चालक नशे में धुत था। घायल के परिजन दवा और उपचार का खर्च दिलाने की मांग कर रहे हैं। बस मालिक को थाने बुलाया गया था।
उसने चालक को तत्काल हटाने की बात कही है। अभी पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है, लेकिन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराने के लिए एआरटीओ को पत्र लिखा गया है, ताकि वह भविष्य में वाहन न चला सके।

वहीं, एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने बताया कि नशे में वाहन चलाना अपराध है। थाने से डीएल निरस्त करने के लिए पत्र मिलने पर संबंधित चालक का लाइसेंस तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed