{"_id":"f1cffcea4244e36a76e61ef844c70d9e","slug":"chori-1-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती की घटना को चोरी में दर्ज किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती की घटना को चोरी में दर्ज किया
निघासन।
Updated Mon, 20 Apr 2015 06:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंडूरी गांव में हुई डकैैती की वारदात को पुलिस ने चोरी में दर्ज कर
विज्ञापन
इतिश्री कर ली है, जिससे नाराज ग्र्रामीणोें ने चीनी मिल उपाध्यक्ष अमनदीप
सिंह की अगुवाई में थाने को घेरा। एसओ अनिल कुमार शाही ने घटना का शीघ्र
खुलासा करने और चोरी की रिपोर्ट डकैैती में तरमीम करने का आश्वासन देकर
ग्रामीणों को शांत किया।
गांव डंडूरी में शुक्रवार की रात करीब डेढ़ दर्जन बदमाशों ने कुलविंदर सिंह और अजेब सिंह के घर में परिवार वालों को बांधने के बाद करीब दो लाख का माल लूट लिया था। लूट की तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर घटना को मिनीमाइज करने का प्रयास किया। बेलरायां चीनी मिल सहकारी समिति के उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह की अगुवाई में केवल सिंह, हरदीप सिंह, मुख्तयार, जागीर सिंह, देवेंद्र सिंह सुखविंदर सिंह, दिलबाग सिंह समेत अनेक लोग थाने पहुंचे। डकैती की घटना को चोरी में दर्ज किए जाने पर नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों ने थाने को घेरा। एसओ ने ग्रामीणों को शांत कराते हुए बताया कि जब यहां पर तैनाती हुई थी, तब तक रिपोर्ट दर्ज हो चुकी थी। डकैती का एक सप्ताह के अंदर खुलासा करने का आश्वासन देते हुए एसओ ने बताया कि करीब चार शातिर बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।