{"_id":"5714eca64f1c1b446e8b459d","slug":"chen-looted-in-broad-daylight-from-a-lady-sitting-at-the-door","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े दरवाजे पर बैठी महिला से चेन लूटीचेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े दरवाजे पर बैठी महिला से चेन लूटीचेन लूटी
ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
Updated Mon, 18 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
चैन लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला ऊंची भूड़ वार्ड नं 11 में दरवाजे पर बैठी एक महिला की दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों ने चैन लूट ली है। जिससे मोहल्ले में दहशत का माहौल है।
त्रिलोक गिरि मार्ग स्थित मोहल्ला ऊंची भूड़ वार्ड नं 11 के निवासी शिवशंकर सक्सेना की पत्नी राजेश्वरी देवी ने बताया कि वह शाम चार बजे बिजली चली जाने पर गर्मी से परेशान हो दरवाजे पर बैठी थीं। तभी त्रिलोक गिरि मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाश आए जिनमें से एक ने गली में आकर दरवाजे पर बैठी राजेश्वरी देवी के गले पर झपटकर चैन लूटकर बाइक पर बैठकर फरार हो गए। बदमाश ने लाल रंग की शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी। जबकि दूसरा बाइक पर ही हेलमेट लगाए बैठा रहा। चेन लूटने से पहले बदमाश ने उनसे किसी पप्पू का पता पूछते हुए घटना को अंजाम दिया है। शोर मचाने पर बाइक सवार बदमाशों का पीछा करने वाले मोहल्लेवासियों ने बताया कि बाइक सफेद रंग की अपाचे थी, जिस पर पीछे एएफ लिखा हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।