फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CHC doctor Accused of seeking bribes

सीएचसी के डाक्टर पर  रिश्वत मांगने का आरोप

Sat, 03 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रजागंज।
अमर उजाला ब्यूरो रजागंज। Updated Sat, 03 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
CHC doctor Accused of seeking bribes
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
इलाज के अभाव में बेटी की मौत होने का आरोप
ग्रामीण संग पीड़ित ने सीएमओ से की शिकायत 

 गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी एक व्यक्ति ने ग्रामीणों संग फरधान सीएचसी के एक डॉक्टर पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की है। आरोप है कि रिश्वत न मिलने पर डॉक्टर द्वारा इलाज न किए जाने से शिकायतकर्ता की 12 वर्षीय पुत्री की मौत हो गई।

गांव निवासी श्रीकृष्ण ने सीएमओ को भेजी शिकायत में कहा कि उसकी पुत्री ज्योति(12) ने शुक्रवार की दोपहर घर में रखी सिघाड़ा में छिड़कने वाली कीटनाशक दवा को खासी की सीरप समझ कर पी लिया था। हालत बिगड़ने पर ज्योति को आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी फरधान ले जाया गया। जहां एक डाक्टर ने इलाज करने से पहले तीन हजार रूपये की मांग की। आरोप है कि रिश्वत न दे पाने पर डॉक्टर ने इलाज नही किया। परेशान होकर वह सीएचसी प्रभारी के पास गया तो उन्होंने ज्योति का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसकी कुछ देर बाद सीएचसी में ही मौत हो गई। सीएचसी प्रभारी अमित बाजपेई ने बताया कि पैसा मांगने की बात जानकारी में नहीं है। उन्होंने जब ज्योति को रेफर किया था तब वह सीरियस थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed