{"_id":"6a8c9b5622267bcbb9023cd1","slug":"car-hit-by-truck-woman-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-174201-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रक की चपेट में आई कार, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रक की चपेट में आई कार, महिला की मौत
Tue, 25 Aug 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अमेठी के पूरे शिव गुलाम मजरे सोमपुर मनकंठ निवासी अनिरुद्ध शुक्ल (48) की कार सोमवार सुबह कानपुर में अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गई।
हादसे में उनकी पत्नी मनोरमा (46) की मौत हो गई, जबकि अनिरुद्ध, दो बेटे और बेटी घायल हो गए। बड़े बेटे आशीष समेत तीन का कानपुर के हैलेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया।
अनिरुद्ध परिवार के साथ दिल्ली में रहकर व्यवसाय करते हैं। रविवार रात वह पत्नी मनोरमा, बेटे आशीष (27), यश (16) और बेटी खुशी (20) के साथ रक्षाबंधन पर गांव लौटने के लिए कार से निकले थे। सोमवार सुबह करीब छह बजे कानपुर के थाना अरैल क्षेत्र के पास हाईवे पर अज्ञात ट्रक ने उनकी कार को चपेट में ले लिया।
हादसे में सभी लोग घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को कानपुर के हैलेट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मनोरमा को मृत घोषित कर दिया। अनिरुद्ध ने बताया कि रक्षाबंधन के साथ सोमवार को न्यायालय में उनके मुकदमे की तारीख भी थी।
विज्ञापन
इसी वजह से वह परिवार के साथ गांव आ रहे थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद घर में मौजूद ससुर रामकृष्ण शुक्ल समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आशीष का विवाह हो चुका है।