फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Protest demanding extension of Shahganj-Ballia passenger train and opening of ticket counter

Jaunpur News: शाहगंज-बलिया पैसेंजर के विस्तार और टिकट काउंटर खोलने की मांग के लिए प्रदर्शन

Tue, 25 Aug 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Protest demanding extension of Shahganj-Ballia passenger train and opening of ticket counter
बरसठी हाल्ट स्टेशन पर शाहगंज बलिया पैसेंजर को जंघई तक करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। स
बरसठी। जंघई-जफराबाद रेल खंड पर स्थित बरसठी हाल्ट स्टेशन पर शनिवार की सुबह यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह 7:15 बजे से 8:30 बजे तक समाजसेवी जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में यात्रियों ने रेल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। यात्रियों ने कहा कि ट्रेन संख्या 55133/55134 शाहगंज-बलिया पैसेंजर को जंघई जंक्शन तक विस्तार किया जाए। यात्रियों ने बताया कि शाहगंज-बलिया पैसेंजर ट्रेन रोजाना सुबह 10 से दोपहर 3:20 बजे तक करीब पांच घंटे शाहगंज स्टेशन पर खड़ी रहती है। अगर इस ट्रेन को जौनपुर होते हुए जंघई जंक्शन तक चला दिया जाए तो प्रयागराज, प्रतापगढ़, भदोही और जौनपुर के हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा। यात्रियों ने बरसठी सहित जंघई-जफराबाद रेल खंड के सभी हाल्ट स्टेशनों पर बंद पड़े टिकट बुकिंग काउंटरों को तत्काल खोलने की भी मांग की। यात्रियों का कहना है कि काउंटर बंद होने से उन्हें मजबूरन बिना टिकट यात्रा करना पड़ता है। इस कारण प्रयागराज में चेकिंग के दौरान उन पर भारी जुर्माना लगाया जाता है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जज सिंह अन्ना ने बताया कि इस संबंध में एक सप्ताह पहले डीएम जौनपुर सहित रेलवे के अधिकारियों को लिखित सूचना दी गई थी। लेकिन सुनवाई न होने पर अब यात्री रोजाना प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article