{"_id":"6a8c9b3deb2abe33cb0735de","slug":"bike-collides-with-cow-in-rain-mathura-news-c-412-1-mt21011-11014-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बारिश में गाय से टकराई बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बारिश में गाय से टकराई बाइक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिफाइनरी। थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज बारिश के बीच सड़क पर अचानक गाय सामने आने से बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए। इनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर टक्कर के बाद गाय भी मर गई।
पुलिस के अनुसार, हादसा रविवार देर रात रिफाइनरी के गेट नंबर नौ के पास आगरा से मथुरा की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ। बारिश के बीच बाइक सवार दो युवकों की सड़क पर अचानक आई गाय से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। बाइक सवार वीकेश शर्मा (30) निवासी जयगुरुदेव, थाना हाईवे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथ बाइक पर सवार भीम कुमार (28) निवासी भरतपुर गेट, थाना कोतवाली, मथुरा घायल हो गए।
सूचना मिलते ही रिफाइनरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। उधर पुलिस ने वीकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही वीकेश के परिजन को सूचना दी गई। मौत की खबर मिलते ही वीकेश के परिवार में कोहराम मच गया। थाना पुलिस ने बताया कि हादसे में गाय भी मर गई। गोसेवकों की मदद से गाय को दफनाया गया है।