{"_id":"6a8c9d6c418b8bdf00027e6c","slug":"preparations-for-the-eid-e-milad-un-nabi-procession-are-in-full-swing-kashipur-news-c-235-1-ksp1008-147916-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जोरशोर से चल रही ईद मिलादुन्नबी के जुलूस की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जोरशोर से चल रही ईद मिलादुन्नबी के जुलूस की तैयारियां
Tue, 25 Aug 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। ईद मिलादुन्नबी के जूलूस की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। सोमवार की शाम कोतवाली में हुई बैठक में व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। जुलूस कमेटी के सदर शमशुद्ददीन सैफी ने जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान बिजली के झूलते तारों को ठीक कराने, जुलूस के रुट की साफ-सफाई कराने और अवारा घूम रहे जानवरों के विचरण पर अंकुश लगाने की मांग की। तहसीलदार पंकज चंदोला ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा। वहां कोतवाल हरेंद्र चौधरी, ईदगाह कमेटी के सदर हसीन खान, मौ. अशरफ, मोनीश अशी, सरफराज हुसैन, अब्दुल सलीम एड, अब्दुल कादिर, एमए राहुल, अख्तर माहीगीर आदि थे। संवाद
जुलूस से दिया जाएगा अमन और भाईचारे का संदेश
काशीपुर। जुलूस-ए-मोहम्मदी के माध्यम से अमन, चैन, शांति, भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम दिया जाएगा। ईद मिलादुन्नबी कमेटी के सदर और पूर्व चेयरमैन शमसुद्दीन ने बताया कि जुलूस को अनुशासित और सौहार्दपूर्ण बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। 26 अगस्त को निकलने वाले जुलूस में अनावश्यक शोर-शराबे से परहेज किया जाएगा और पैगाम-ए-मोहम्मदी को लोगों तक पहुंचाने पर जोर रहेगा। इस दौरान जुलूस के सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संवाद