फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Body of missing person found buried in the ground near his home.

Faridabad News: लापता व्यक्ति के घर के पास जमीन में दबा मिला शव

Tue, 25 Aug 2026 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Body of missing person found buried in the ground near his home.
दो-तीन दिन से श्यामवीर भी लापता, एफएसएल टीम की मौजूदगी में शव निकाले जाने की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव मंझावली में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति के घर के बराबर जमीन में दबा हुआ शव दिखाई दिया। जमीन के ऊपर शव का केवल हाथ नजर आने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस एफएसएल टीम के पहुंचने का इंतजार कर रही थी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को जमीन से बाहर निकाला जाएगा। जानकारी के अनुसार, मंझावली निवासी श्यामवीर करीब 40 से 42 वर्ष का है और मूलरूप से हाथरस का रहने वाला बताया जा रहा है। उसकी पत्नी सीमा के मुताबिक, श्यामवीर भी पिछले दो-तीन दिन से लापता है। परिवार शेखपुरा-मोजाबाद पंचायत क्षेत्र में प्लॉट लेकर रह रहा था। बताया गया है कि वर्ष 2025 में बाढ़ आने के बाद परिवार कुछ समय के लिए फरीदाबाद चला गया था और हाल ही में वापस लौटकर यहां रहने लगा था।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, श्यामवीर के वापस आने के दौरान उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी आया था। हालांकि, फिलहाल उस व्यक्ति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह व्यक्ति कौन था और उसका श्यामवीर से क्या संबंध था। पुलिस श्यामवीर के लापता होने और जमीन में मिले शव के बीच किसी संभावित संबंध की भी जांच कर रही है। डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि एफएसएल टीम की मौजूदगी में शव को जमीन से बाहर निकालकर वैज्ञानिक तरीके से जांच की जाएगी। इसके बाद ही शव की पहचान और मौत के कारणों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed