फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Campaign full of sweet shops Samples...

नकाबपोश बदमाशों का रोशननगर में धावा

Mon, 09 Nov 2015 11:41 PM IST
ममरी।
ममरी। Updated Mon, 09 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Campaign full of sweet shops Samples...
हैदराबाद थाना क्षेत्र के रोशननगर गांव में रविवार की अर्धरात्रि करीब 15 नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने एक मकान पर धावा बोलकर दंपति की जमकर पिटाई कर गंभीर घायल कर दिया। बदमाशों ने 50 हजार की नकदी समेत तीन लाख के गहने आदि सामान लूट लिया है। पुलिस ने गृहस्वामी की तहरीर पर डकैती की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल का सीओ मोहम्मदी हरेंद्र यादव ने भी मुआयना किया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 11-30 बजे 15 नकाबपोश तमंचा, बंदूकधारी बदमाश ग्राम रोशननगर निवासी अय्यूब खां के मकान में दीवार छलांग कर घुस आए और गृहस्वामी अय्यूब खां, पत्नी महरुननिशा, बेटे मारूफ, आजाद की डंडों से पिटाई कर उन्हें गंभीर घायल कर एक कमरे में बंद कर दिया और घर का सामान खंगालने लगे। गृह स्वामी अय्यूब खां के अनुसार बदमाशों ने बारी बारी से कमरे खोलकर बक्से में रखे 50 हजार रुपये और गहने भूमि में दबा कर रखे गए सोने चांदी के गहने आदि लगभग तीन लाख का सामान लूट कर पश्चिम की ओर असलहे लहराते हुए फरार हो गए। घरवालों के शोर मचाने पर गांव वालों ने दंपत्ति को बंधनमुक्त किया और घटना की सूचना हैदराबाद पुलिस को दी। जिस पर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे एसओ अजय कुमार यादव ने घायल दंपत्ति को रात में ही सीएचसी गोला भेजा। एसओ ने बताया कि गृहस्वामी अय्यूब खां की तहरीर पर 15-16 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूटपाट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल का सीओ मोहम्मदी हरेंद्र यादव ने भी मुआयना किया और एसओ को जरूरी निर्देश दिए। घटना से गांव में एक बार फिर दहशत फैल गई है। इससे पहले यहीं के निवासी जगदीश वर्मा की बदमाशों ने हत्या कर कमरुद्दीन, अनिल वर्मा के घर में धावा बोलकर लाखों के गहने लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed