{"_id":"53f36693dacd5b027e445cce91c740ab","slug":"call-dealer-sought-50-thousand-rngdari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को बुलाकर मांगी 50 हजार की रंगदारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी को बुलाकर मांगी 50 हजार की रंगदारी
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 10 Mar 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में व्यापारियों को फोन कर रंगदारी मांगने का एक और मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी के मुताबिक उसे महेवागंज पुल पर बुलाकर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई, जिसे न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी हत्या और मारे गए बदमाश डालू गुप्ता के सहयोगी के रूप में जेल जा चुके हैं। तीनों पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल के मुताबिक फत्तेपुर सैधरी निवासी व्यापारी अक्षय लाल वर्मा ने तहरीर देकर बताया कि दो सगे भाइयों अंशुल दीक्षित और अतुल दीक्षित, दीपू मिश्रा निवासी मोहल्ला हाथीपुर ने उन्हें फोनकर महेवागंज पुल के पास बुलाया। वहां पहुंचने पर तीनों युवकों ने तमंचा दिखाकर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। अक्षय ने बताया कि नगदी न होने की बात कहने पर तीनोें युवकों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अक्षय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। कोतवाल ने बताया कि मिश्राना चौकी इंचार्ज हंसमती ने आरोपी युवकों में अंशुल दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।