{"_id":"5b1fa612ca005b4c54c8f7e0fa1e25ca","slug":"bull-rider-injured-in-collision-with-car-bike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार सिपाही घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार सिपाही घायल
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 15 Dec 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन के सामने प्रमोद पैलेस के पास एक कार चालक ने बाइक सवार सिपाही को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे सिपाही घायल होकर गिर गया। इसके बाद कार चालक और उसमे सवार लोग सिपाही से उलझने लगे। बाद में लोगों को आता देख कार समेत चालक फरार हो गए। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सदर कोतवाली की रोडवेज पुलिस चौकी में तैनात सिपाही ब्रह्मदीप वैश्य सोमवार की रात गश्त पर थे, तभी प्रमोद पैलेस के पास एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे सिपाही घायल हो गया। कार से उतरे लोगों ने सिपाही का हालचाल जानने के बजाय उससे विवाद करना शुरू कर दिया। इस बीच लोगों को आता देख चालक सहित अन्य सवार कार समेत रफूचक्कर हो गए। इस दौरान घायल सिपाही ने कार का नंबर नोट कर लिया, जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने कार यूपी 31आर 1014 के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी नंबर के आधार पर जल्द ही उसके मालिक और चालक का पता लगा लिया जाएगा।