Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Commotion in private hospital over patient's death during treatment, staff accused of negligence, complaint filed with police

Hisar News: इलाज के दौरान मरीज की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा, स्टाफ पर लापरवाही का आरोप, पुलिस को दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Commotion in private hospital over patient's death during treatment, staff accused of negligence, complaint filed with police
हिसार। नई अनाज मंडी स्थित अमृत अस्पताल में बुधवार रात उपचार के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। वीरवार सुबह मरीज के परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल को ताला लगाने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। मामले की जांच करने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव गड़वा निवासी रवि ने बताया कि उसके मामा भीम सिंह (38) ने 7 नवंबर को गलती से जहर निगल लिया था। वह उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर आया। वहां चार दिन उपचार चला। आर्थिक कारणों से 11 नवंबर को उन्हें नई अनाज मंडी स्थित अमृत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि के अनुसार शाम को भीम सिंह की हालत ठीक थी और उन्होंने उससे बातचीत भी की। इसी दौरान स्टाफ ने उसे कमरे से बाहर भेज दिया। कर्मचारी ने पाइप बदलने की बात कही। उसने बाहर से देखा कि कर्मचारी ने मरीज की नाक से पाइप हटाई और इंजेक्शन लगाए। इंजेक्शन लगाते समय मरीज के हाथ नीचे लटक गए। इसके बाद उनकी मौत हो गई।
रवि ने आरोप लगाया कि अस्पताल में अप्रशिक्षित कर्मचारी रखे गए हैं। कर्मचारी पाइप हटाने के बाद उसे दोबारा नहीं डाल सका। उसे सीपीआर देना भी नहीं आता था। रवि का दावा कि डॉक्टर के पहुंचने से पहले ही इलाज शुरू कर दिया गया। डॉक्टर ने उनके सामने पहले गलती स्वीकार की थी।
अस्पताल संचालक का पक्ष

11 नवंबर को मरीज को दूसरे अस्पताल में यहां भर्ती कराया गया। हमारा स्टाफ प्रशिक्षित है। मरीज ने खुद ट्यूब निकाल दी थी जिसे बाद में दोबारा डाल दिया गया। जब मैं पहुंचा तो ट्यूब लगी हुई थी। मरीज ने हैवी डोज में जहर लिया था। जहर के असर से सांस बंद हो जाती है और दिल की धड़कन कम हो जाती है। उसकी धड़कन भी कम हो गई थी। शराब पीने के कारण उसका दिल पहले से कमजोर था। इसी वजह से उसकी मौत हुई। - डॉ. नरेंद्र गुप्ता, संचालक, अमृत अस्पताल


---

परिजनों की मांग

हमारी मांग है कि अस्पताल स्टाफ की शैक्षणिक डिग्रियों की जांच हो। इलाज में लापरवाही बरतने के आरोपों की भी निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। - रवि, भीम सिंह का भांजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed