{"_id":"6af6157d145a7406b90c2a2a","slug":"a-cart-loaded-with-sugarcane-leaves-caught-fire-after-coming-into-contact-with-an-ht-high-tension-line-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-187750-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एचटी लाइन की चपेट में आकर गन्ने की पत्ती से भरी बुग्गी में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एचटी लाइन की चपेट में आकर गन्ने की पत्ती से भरी बुग्गी में लगी आग
Fri, 13 Nov 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
गंगोह। हुसैनपुर मार्ग पर हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आने से गन्ने की सूखी पत्ती से भरी ट्रैक्टर-बुग्गी में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरी बुग्गी को चपेट में ले लिया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर को बुग्गी से अलग कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
गांव दौलतपुर निवासी मोनी ने बताया कि वह हुसैनपुर के पास खेत से गन्ने की पत्ती भरकर लौट रहा था। ट्रैक्टर पर आरिफ, शहजाद और मेजाद भी सवार थे। हुसैनपुर गांव के बाहर बुग्गी में भरी पत्ती ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गई, जिससे आग लग गई। चारों ने ट्रैक्टर से कूदकर जान बचाई। ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुग्गी के टायर और पत्ती जलकर राख हो गए। ट्रैक्टर स्वामी मुस्तकीम ने विद्युत लाइन नीचे होने को हादसे का कारण बताते हुए मुआवजे की मांग की है। विद्युत निगम के उप खंड अधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि जल्द ही टीम मौके पर भेज कर लाइन को ठीक कराने का काम किया जाएगा।