{"_id":"6af615aae0d412a28a015d1d","slug":"six-months-ago-they-lost-their-father-now-their-brother-is-also-gone-and-their-mother-is-hovering-between-life-and-death-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-162868-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: छह महीने पहले पिता का साया उठा, अब भाई भी नहीं रहा, मां जिंदगी और मौत के बीच झूल रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: छह महीने पहले पिता का साया उठा, अब भाई भी नहीं रहा, मां जिंदगी और मौत के बीच झूल रही
Fri, 13 Nov 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के झज्जर घाटी मोहल्ला निवासी आकांशी के घर में छह महीने पहले तक पिता की कमी का दर्द था लेकिन परिवार को यह उम्मीद थी कि बेटा साहिल मां और छोटी बहन का सहारा बनकर हर मुश्किल में साथ खड़ा रहेगा। किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि किस्मत इतनी बेरहम हो जाएगी कि कुछ ही महीनों में परिवार से पिता के बाद इकलौता बेटा भी छिन जाएगा।
बुधवार को सड़क हादसे में 24 वर्षीय साहिल की मौत ने परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। जिस मां ने बेटे को पाल-पोसकर बड़ा किया वही मां अब अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। वहीं, छोटी बहन आकांशी के सामने पिता और भाई दोनों को खोने का असहनीय दुख है।
झज्जर घाटी निवासी साहिल बुधवार को अपनी मां सुमन के साथ ऑल्टो कार में सवार होकर रोहतक से घर लौट रहा था। दोनों को क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। गांव समसपुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। साहिल ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से घायल सुमन को पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
पिता की मौत के बाद बेटे ने संभाली थी परिवार की जिम्मेदारी
करीब छह महीने पहले बीमारी के कारण साहिल के पिता का निधन हो गया था। इस दुख से परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि इस हादसे ने आकांशी को झकझोर दिया है। पिता के जाने के बाद साहिल ही घर का इकलौता बेटा था। मां और छोटी बहन की उम्मीदें उसी से जुड़ी थीं। परिवार को विश्वास था कि साहिल के सहारे जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौट आएगी, लेकिन सड़क हादसे ने यह सहारा भी छीन लिया।
अस्पताल में मां का संघर्ष, बहन की आंखों में भविष्य की चिंता
हादसे के बाद आकांशी के सामने ऐसी स्थिति खड़ी हो गई है जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की होगी। आकांशी ने पिता और भाई दोनों को खो दिया है और मां सुमन अस्पताल में जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। जिस उम्र में भाई को बहन का सहारा बनना था उसी उम्र में वह उसे हमेशा के लिए छोड़कर चला गया। अब आकांशी की निगाहें अस्पताल में भर्ती मां पर टिकी हैं। उसके लिए यह हादसा केवल एक भाई की मौत नहीं, बल्कि उन उम्मीदों और सपनों का बिखर जाना है जिनके सहारे वह पिता की कमी से उबरने की कोशिश कर रही थी।