{"_id":"ef6a3cef694810f1bd7928e03fe8dcfe","slug":"broken-locks-on-the-third-day-of-the-four-stores-in-bijua-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजुआ में तीसरे दिन चार दुकानों के टूटे ताले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजुआ में तीसरे दिन चार दुकानों के टूटे ताले
बिजुआ
Updated Wed, 19 Aug 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
इलाके में कोई तो गिरोह है जो खुलेआम पुलिस को चैलेंज कर रहा है, एक हफ्ते में लगातार यह तीसरी वारदात है, जब चोरों ने राजमार्ग पर वारदात को अंजाम दिया। सोमवार रात को चोरों ने बस्तौला चौराहे पर कई दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। लेकिन किसी वजह से वे सामान नहीं ले जा सके। इससे पहले बिजुआ कस्बे में एक शोरूम में चोरी व एक बाइक की चोरी भी राजमार्ग के किनारे से ही हुई थी।
सोमवार की रात को बस्तौला चौराहे पर चोरों ने शुक्ला सीमेंट स्टोर के सेफ्टी लॉक होने से उसे उठाने की कोशिश की। इसी के साथ दुुकानों के पीछे बने संजीव के इंजन पंपिंग सेट के कमरे का भी ताला तोड़ डाला। वहीं पास में ही दो पान के खोखों के भी चारों ताले तोड़े डाले। लेकिन महज एक पान की दुकान से ढाई सौ रुपये ले जा सके। बाकी किसी दुकान से कोई सामान नही ले जा सके। माना यह जा रहा है कि रात को किसी के आने की आहट होने से चोर अपने मंसूबे में सफल नही हुए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
एक हफ्ते में तीसरी वारदात
भीरा लखीमपुर राजमार्ग पर एक हफ्ते के अंदर यह तीसरी वारदात है। 13 अगस्त को चौकी के निकट से एक बाइक पार कर दी। 15 अगस्त को चोरों ने बाइक शोरूम के ताले तोड़े और करीब एक लाख का माल ले गए। अब 17 अगस्त को फिर से चोरों ने राजमार्ग के किनारे के ही दुकानों को अपना निशाना बनाया है।