फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Broke into houses attacked by wild boar , four injured

घरों में घुसकर जंगली सुअर ने किया हमला, चार घायल

Sat, 04 Apr 2015 07:49 PM IST
बांकेगंज।
बांकेगंज। Updated Sat, 04 Apr 2015 07:49 PM IST
विज्ञापन
Broke into houses attacked by wild boar , four injured
साउथ खीरी डिवीजन के मैलानी रेंज की महुरेना बीट जंगल से निकल कर आया एक जंगली सुअर अर्जुनपुर गांव पहुंच गया। उसने घरों में घुसकर चार ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों के चीखने-चिल्लाने पर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने जंगली सुअर को खदेड़ कर उनकी जान बचाई। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर रूप से घायल दो ग्रामीणों को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे मैलानी रेंज के महुरेना बीट से निकल कर एक जंगली सुअर जंगल से सटे गन्ने खेत में पहुंच गया। जहां मौजूद दर्जनों कुत्तों ने उसे दौड़ा लिया। इससे वह गांव अर्जनपुर की ओर भागा। गांव में अचानक घुसे जंगली सुअर को देखकर लोगाें में अफरातफरी मच गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते इससे पहले जंगली सुअर ने अलग-अलग घरों में घुसकर 40 वर्षीय तोताराम, 15 वर्षीय उमेश, 30 वर्षीय रामनरेश और 42 वर्षीय तौलेराम पर हमलाकर कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

घायलों और उनके परिवारीजनों के चीखने-चिल्लाने पर हिम्मत जुटा कर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह जंगली सुअर को वहां से खदेड़ कर गांव के बाहर किया। घायलों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाने के साथ इसकी सूचना महुरेना फारेस्टर ब्रजेश कुमार को दी गई। उन्होंने वहां पहुंच कर घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने जंगली सुअर के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए तोताराम और उमेश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। साथ ही मामूली रूप से घायल रामनरेश को अस्पताल से घर भेज दिया। मामूली घायल तौलेराम एक प्राइवेट चिकित्सक से इलाज करा रहा है।

डीएफओ साउथ नीरज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।
जंगली सुअर की मौत
गांव अर्जुनपुर में चार ग्रामीणों पर हमला कर घायल करने वाले जख्मी जंगली सुअर की मौत हो गई। गांव के निकट गेहूं के खेत में जंगली सुअर की निगरानी कर रहे फारेस्टर ब्रजेश कुमार, जोगिंदर सिंह ने जंगली सुअर की मौत की पुष्टि की है। वनकर्मियों ने स्थानीय पशु चिकित्सालय के डॉ. रवीकांत वर्मा से पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका शव जंगल में दफन कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed