Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia Police and DIU Seize 856g Smack and ₹5 Lakh Cash in Maranga; Female Smuggler Arrested

बिहार: यहां 1.75 करोड़ रुपये की स्मैक बरामद, पांच लाख नकद के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; बेटा फरार

Sat, 14 Nov 2026 07:43 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2026 07:43 PM IST
सार

पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 856.06 ग्राम स्मैक और 5.05 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने 1.75 करोड़ रुपये की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत वाली स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Purnia Police and DIU Seize 856g Smack and ₹5 Lakh Cash in Maranga; Female Smuggler Arrested
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सदर एसडीपीओ 01

विस्तार

पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र के शिव शक्ति नगर (वार्ड नंबर-24) में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 856.06 ग्राम स्मैक और 5,05,090 रुपये नकद के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं, तस्करी में शामिल महिला का पुत्र अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। पुलिस फरार युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1.75 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस संबंध में मरंगा थाने में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

मरंगा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सदर एसडीपीओ-1 अभिनव परासर ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 13-14 नवंबर की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शिव शक्ति नगर, वार्ड नंबर-24 निवासी स्व. शंभूनाथ चौधरी की पत्नी किरण देवी और उसका बेटा आनंद चौधरी अपने घर में स्मैक रखकर अवैध खरीद-बिक्री का कारोबार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पूर्णिया को दी गई। एसएसपी के निर्देशानुसार सदर एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। साथ ही, सदर एसडीओ द्वारा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। गठित टीम ने दंडाधिकारी, डीआईयू यूनिट और मरंगा थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी किरण देवी के घर पर औचक छापेमारी की।


ये भी पढ़ें- बिहार से दिल्ली का सफर होगा आसान: आनंद विहार बस टर्मिनल से मिलेंगी बीएसआरटीसी की बसें; 18 मार्गों पर चलेगी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर की तलाशी ली, जिसमें 856.06 ग्राम स्मैक और 5,05,090 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से महिला तस्कर किरण देवी को गिरफ्तार कर लिया।

एसडीपीओ-1 ने बताया कि स्मैक की गुणवत्ता और बाजार में मांग के आधार पर इसकी कीमत लगभग 1.75 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में मरंगा थाना कांड संख्या-467/26 दर्ज कर लिया गया है। इस धंधे में शामिल अन्य सहयोगियों की संलिप्तता की जांच और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed