फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Brkerwa arson attempt, police beat

बरखेरवा में आगजनी की कोशिश, पुलिस ने पीटा 

Sun, 05 Mar 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 05 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Brkerwa arson attempt, police beat
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
मौके से बरामद बाइक पुलिस ने कब्जे में ली
विज्ञापन

शहर में कर्फ्यू में 15 घंटे की ढील देने के बाद शनिवार की रात कुछ असामाजिक तत्वों में मोहल्ला बरखेरवा में रखे खोखे में आग लगाने की कोशिश की, जिससे एक बार फिर लोग दहशत में आ गए। सूचना पर सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए और पुलिस ने जो मिला, उस पर जमकर लाठियां फटकारी। इस दौरान मौके पर छोड़ी गई एक बाइक पुलिस ने कब्जे में ले ली है। शरारती तत्वों की इस हरकत का कोपभाजन वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे लोगों को भी बनना पड़ा। पुलिस ने उनकी भी पिटाई कर दी।

शहर के बरखेरवा में कुछ लोगों ने देर रात एक लोहे के खोखे के आग का गोला फेंक दिया। यह देख लोग दहशत में आ गए। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के आते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। गुस्साई पुलिस ने शरारती तत्वों को दौड़ा लिया। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी, लेकिन समय रहते उस पर काबू पा लिया गया। अब किसी भी तरह का कोई शहर में तनाव नहीं है। पूरी तरह से अमन-चैन कायम हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से एक बाइक बरामद की है, जिसकी जांच की जा रही है। आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed