फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Brick kilns Grji JCB

ईट भट्ठों पर गरजी जेसीबी

Thu, 28 Jan 2016 07:44 PM IST
धौरहरा।
धौरहरा। Updated Thu, 28 Jan 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
Brick kilns Grji JCB
क्षेत्र में अवैध तरीके से ईंट भट्ठों पर हो रही ईंटों की पथाई के खिलाफ एडीएम के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को भी कार्रवाई की गई। जेसीबी की मदद से कच्ची ईंटों को नष्ट कराया गया। खान निरीक्षक के मुताबिक बिना रायल्टी जमा किए चलाए जा रहे पांच गांवों में ईंट भट्ठों पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान करीब दस लाख ईंट जेसीबी से तोड़ी गई।
विज्ञापन

गांव शेखनपुरवा, जुगुनूपुर, कोनिया, बबुरी और लालापुरवा में अवैध खनन कर भट्ठों पर ईंट बनाई जा रहीं थी। एडीएम एसपी सिंह के निर्देशन में कार्रवाई के लिए कार्य योजना बनाई गई। खान निरीक्षक राजेश कुमार और नायब तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने पुलिस बल लेकर बुधवार को ही कार्रवाई शुरू की थी। गुरुवार को शेकहनपुरवा और लालापुरवा में प्रशासन की जेसीबी ने कहर बरपाते हुए कच्ची ईंटें नष्ट की। खान निरीक्षक राजेश कुमार के मुताबिक कार्रवाई के दौरान किसी भी भट्ठे पर कोई बोर्ड नहीं मिला और न ही भट्ठा मालिक कोई वैध प्रपत्र दिखा पाए। किसी भी भट्ठे की रायल्टी जमा नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed