फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Border alert on municipal elections in Nepal

नेपाल में नगर निकाय चुनाव को लेकर बार्डर पर अलर्ट      

Sat, 24 Jun 2017 10:22 PM IST
गौरीफंटा।
गौरीफंटा। Updated Sat, 24 Jun 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Border alert on municipal elections in Nepal
सतर्कता - फोटो : अमर उजाला
एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने शुरू किया चेकिंग अभियान
विज्ञापन

 सीमा पार पड़ोसी मित्र देश नेपाल में लगभग बीस सालों के बाद नगर निकाय के चुनाव होने जा रहे हैं। इसमें पहले चरण का मतदान जहां हो चुका है वहीं दूसरे चरण का चार प्रदेशों में मतदान 28 जून को होना है। इसमें पड़ोसी सीमा से लगा हुआ कैलाली जिला भी आता है। इसी के चलते दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। भारत की तरफ से एसएसबी जहां आने-जाने वाली की कड़ी तलाशी ले रही है वहीं भारत से नेपाल जाने वाले वाहनों को नेपाली एपीएफ रोक कर तलाशी ले रही है।        

बता दें कि नेपाल में 19 साल बाद नगर निकाय के चुनाव आगामी 28 जून को होने हैं। शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक पलिया चीनी मिल गेस्ट हाउस में हुई थी। जिसमें नेपाल के अधिकारियों ने भारत के अधिकारियों से चुनाव में सहयोग देने के साथ ही बार्डर पर चौकसी बढ़ाने की बात की थी। इसी को लेकर भारत की तरफ से एसएसबी जवानों ने बार्डर पर चौकसी बढ़ा दी है। एसएसबी और नेपाली एपीएफ आने-जाने वाले वाहनों के अलावा सभी लोगों की तलाशी ले रही है। नेपाल के कैलाली जिला प्रशासन ने देशी व विदेशी मदिरा पर दस दिनों के लिए रोक लगा दी है। जिससे ढोके बाजार में लगने वाली भीड़ भी कम हो गई है। ढोके बाजार की अधिकांश दुकानें भी बंद रहीं। 
विज्ञापन

........
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed