फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bodies of three youths recovered in Ghaghra river...

पीड़ित को हवालात में डाल किया शांतिभंग में चालान

Fri, 07 Apr 2017 11:19 PM IST
Updated Fri, 07 Apr 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित बेवा ने एसपी से मिलकर लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन

कोतवाली गोला गोकर्णनाथ का मामला 

गोला कोतवाली पुलिस के लिए एसपी का आदेश कोई मायने नहीं रखता है। इस बात का खुलासा आज एसपी दफ्तर पर हुआ। मारपीट और आगजनी से पीड़ित परिवार ने एसपी को बताया कि उनके आदेश के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी और उल्टे ही उसके पुत्र को हवालात में बंद कर दिया। बाद में शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश जहां कोतवाल को दिए हैं, वहीं पुलिस पर लगे आरोपों की जांच सीओ को सौंपी है। 

कोतवाली गोला गोकर्णनाथ के गांव रामपुर गोकुल निवासी बेवा रामदुलारी एसपी से मिली। बेवा ने एसपी को बताया कि 18 फरवरी की शाम को पड़ोसियों ने घर में उसे, उसके  पुत्र कृष्ण मोहन, पुत्रवधू और पुत्रियों की पिटाई कर दी थी और घर में आग लगा दी थी। हमलावरों की पिटाई से वह, उसका पुत्र और पुत्रवधू घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची यूपी 100 डायल सरकारी अस्पताल ले गई और मरहम पट्टी कराई। उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने न मेडिकल परीक्षण कराया और न ही रिपोर्ट दर्ज की। कई रोज की भागदौड़ के बाद जब पुलिस ने नहीं सुनी तो वह 15 मार्च को एसपी से मिली। एसपी ने कोतवाल को कार्रवाई के आदेश दिए, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 31 अप्रैल और छह मार्च को भी वह पेश हुई। छह अप्रैल को एसपी ने रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई के आदेश कोतवाल को दिए। आरोप है कि जब वह कोतवाली गई और रिपोर्ट की नकल मांगी तो पुलिस ने उसके बेटे कृष्ण मोहन को हवालात में डाल दिया और मोबाइल भी छीन लिया। अगले दिन शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। एसपी मनोज कुमार झा ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कोतवाल को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि आरोपों की जांच सीओ गोला को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed