{"_id":"1aa2b18ccfec0c54833c6afaf2b92465","slug":"bldevpurwa-eight-million-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलदेवपुरवा में आठ लाख की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलदेवपुरवा में आठ लाख की चोरी
निघासन/ बम्हनपुर
Updated Wed, 12 Aug 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
गांव बलदेवपुरवा में रोशनदान से घर में घुसे चोरों ने 18 हजार की नकदी समेत करीब आठ लाख के जेवर, कपड़ा आदि सामान चुरा लिया। चोरी की बड़ी वारदात के बाद भी पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही घटनास्थल पर पहुंची।
गांव बलदेवपुरवा निवासी राजेश कुमार ने बताया कि अधिक गर्मी होने के कारण मंगलवार की रात घर के सदस्य उपेंद्र कुमार, पत्नी सरोजनी, अवधराम, उनकी पत्नी आरती, खूबलाल और उनकी पत्नी पुष्पा देवी, राजेश और उनकी पत्नी राजेश्वरी मय परिवार छत पर लेटे हुए थे। रात तीन बजे जब बिजली आई तो राजेश की आंख खुली और वह मोबाइल चार्जिंग के लिए लगाने के लिए छत से नीचे आए। नीचे आकर देखा तो चारों कमरे के दरवाजे खुले पड़े थे और सामान बिखरा हुआ पड़ा था। उनके शोर मचाते ही परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए और अपने अपने कमरों में जाकर देखा तो सारा सामान गायब था। राजेश ने बताया कि उत्तर की तरफ लगे दरवाजे के पास रोशनदान बना हुआ है उसमें जाली न होने के कारण चोर उसी रास्ते से घर के अंदर आ गए और घर में रखी 18 हजार की नकदी समेत चार-चार जोड़ी सोने की झुमकी, मटर माला, दो किलो जेवरी, दो किलो चांदी, चार कमर बिछुआ, सोने के पांच जोड़ी कुंडल, 10 जोड़ी चांदी की पायल और 50 नई साड़ी चोरी कर ले गए। सुबह तलाश करने पर गांव के उत्तर की तरफ बाग में खाली अलमारी पड़ी मिली। राजेश ने बताया कि अलमारी का वजन अधिक था। चार से पांच लोग उसे नहीं उठा सकते थे। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि चोरों की संख्या आधा दर्जन से अधिक थी। राजेश्वरी ने बताया कि घर में चोर सारा सामान उठा ले गए हैं किसी के पास कुछ नहीं बचा है।
चखरा के पूर्व प्रधान केएल वर्मा ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे पुलिस को घटना से अवगत कराया गया, पर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
एसओ परशुराम ओझा के अनुसार सूचना मिली थी। सुबह का समय और अधिक कार्य होने के कारण घटनास्थल पर नहीं पहुंच सके, तहरीर मिलने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।