{"_id":"30f7c49e6ff338910d6fa76269dca7d7","slug":"bjp-leaders-including-two-people-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता समेत दो लोगों को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता समेत दो लोगों को लूटा
निघासन/ढखेरवा
Updated Fri, 19 Jun 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढुआ चौकी से घर जा रहे भाजपा नेता और उसके एक साथी को नकाबपोश पांच बदमाशों ने बांध दिया, उसके बाद जमकर पिटाई लगाने के बाद आठ सौ रुपये नकद और मोबाइल लूट लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
बोकरिहा निवासी भाजपा नेता रामदयाल साथी अनिल के साथ किसी काम से गुरुवार को पढुआ पुलिस चौकी आए थे। चौकी से वह रात 8.30 बजे घर जा रहे थे। रास्ते में पांच नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। रामदयाल ने पहले बाइक धीमी की, लेकिन बाद में बदमाशों के हाथ में असलहा देखकर बाइक आगे बढ़ा दी। इसी बीच एक बदमाश ने धारदार हथियार से प्रहार कर दिया, जिससे वह बाइक से गिर गया। बदमाशों ने रामदयाल और अनिल को एक पेड़ में उन्हीं के कपड़ों से बांधकर जमकर पिटाई की। उसके बाद रामदयाल के पास से पांच सौ और अनिल के पास से तीन सौ रुपये और दो मोबाइल लूट लिए। एक घंटे बाद दोनों किसी तरह से बंधन मुक्त हुए और चौकी पहुंचे। लूट की सूचना के बाद भी चौकी इंचार्ज एमआर बेग ने न रिपोर्ट दर्ज की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि लूट हुई है मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।