फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Biker rider absconding

दिनदहाड़े महिला की बाली नोचकर बाइक सवार फरार

Tue, 25 Jul 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Tue, 25 Jul 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Biker rider absconding
लूट - फोटो : अमर उजाला
कान फटने से लहूलुहान हुई महिला, पुलिस को तहरीर दी      
विज्ञापन

नगर के अत्यधिक भीड़भाड़ वाले कमल चौराहे पर बस का इंतजार कर रही एक पंजाबी महिला के कानों में पड़ी सोने की बाली नोचकर बाइक सवार उचक्का फरार हो गया। कान फटने से महिला लहूलुहान हो गई। घटना से नगर में हड़कंप मच गया। पीड़ित महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। 
पीलीभीत जिले के थाना हजारा क्षेत्र के गांव विजयनगर निवासी गुरजंट सिंह की पत्नी जसवंत कौर मंगलवार की दोपहर कमल सिनेमा चौराहे पर लखीमपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहीं थीं। इसी बीच बाइक से 
विज्ञापन

निकले मुंह पर नकाब बांधे उचक्के ने उनके कान पर झपट्टा मार दिया। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही वह बाली लेकर बाइक समेत उसकी आंख से ओझल हो गया। झपट्टे से महिला का कान नुच गया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। दिनदहाड़े हुई छिनैती की खबर जब नगर में फैली तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची यूपी 100 डायल पुलिस पीड़ित जसवंत कौर को लेकर कोतवाली पहुंची। महिला से पूछताछ करने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed