फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike rider death in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक सवार की मौत      

Wed, 30 Aug 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिंगाही।
अमर उजाला ब्यूरो सिंगाही। Updated Wed, 30 Aug 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bike rider death in suspicious circumstances
मौत - फोटो : अमर उजाला
परिवार वालों ने लगाया हत्या का आरोप  
विज्ञापन

 क्षेत्र के गांव करदहिया में एक बाइक सवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वालों ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।   

गांव करदहिया निवासी हरिओम ने बताया कि उसके 45 वर्षीय पिता शत्रोहन ने गांव के पड़ोस में स्थित जंगल में फूस और सेंठा का ठेका वन विभाग से लिया है। वह मंगलवार रात करीब एक बजे बाइक से जंगल की ओर जा रहे थे। करदहिया और अइली जाने वाले मार्ग पर किसी के चिल्लाने की आवाज आई। पुलिया से कुछ दूरी पर रामासरे और ओरीलाल का घर है। उन्होंने चिल्लाने की आवाज सुनीं तो वह मौके पर गए। वहां पर शत्रोहन बीच सड़क पर औंधे मुंह पड़े थे। उनको उठाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। उसकी बाइक भी पड़ोस में क्षतिग्रस्त पड़ी थी। मृतक के बाएं बगल, पीठ पर चोट के निशान थे। बायीं आंख में चोट लगने के कारण उसकी आंख फूट गई थी। गर्दन की हड्डी टूटी हुई थी, जिससे गर्दन चारों तरफ घूम रही थी। हरिओम ने बताया कि परिवार के चाचा उसकी जमीन पर जबरन दीवार बना रहे थे, जिसका विरोध शत्रोहन ने किया था। मंगलवार रात उन्हें मारने के लिए लाठी लेकर कई लोग उसके घर आए थे। झगड़े के कारण ही वह जंगल को चले गए थे। हरिओम ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। एसओ रामकुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थित स्पष्ट हो पाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार ही आगे की कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed