फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike on suspicion of stealing three Youth Day is in custody

बाइक चोरी के शक पर तीन दिन से हिरासत में है युवक

Sun, 05 Apr 2015 07:25 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 05 Apr 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला घोसियाना निवासी एक युवक को कोतवाली पुलिस ने तीन दिनों से हिरासत में ले रखा है, लेकिन अभी तक उसका जुर्म साबित नहीं हो सका है। परिवार वालों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया और बाइक चोरी की घटना में उसके शामिल होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में करीब एक सप्ताह पहले बाइक चोरी हुई थी, जिसमें सीसीटीवी की फुटेज के सहारे पुलिस आटो लिफ्टर तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। घोसियाना निवासी ताहिर टैंपो चलाकर जीवन यापन करता है, जिसे शुक्रवार को पुलिस ने महेवागंज क्षेत्र से पकड़ा लिया था। इसके बाद तीन दिन बीत गए, लेकिन पुलिस की पूछताछ पूरी नहीं हो सकी है। इधर, परिवार वालोें को जब इसकी जानकारी हुई, तब से वह कोतवाली के चक्कर लगा रहे हैं। ताहिर की मां जैमुननिशा, बहन पिंकी और भाई मोहम्मद अली सहित तमाम लोग रविवार को कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने बाइक चोरी के सिलसिले में पूछताछ करने की बात कही। ताहिर के र्भाई अली ने बताया हैै कि बाइक चोरी की क्लिप में दिखने वाले युवक और उसके भाई में काफी अंतर है, फिर भी पुलिस उसे भूखा-प्यासा रहकर प्रताड़ित कर रही है। एसएसआई एसएन यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से हुलिया मिलने के कारण ताहिर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जिसे पूछताछ कर छोड़ दिया जाएगा। एसएसआई ने युवक को शुक्रवार से हिरासत में लिए जाने से इंकार किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed