{"_id":"6aa935eebf05fb3b1a034e0b","slug":"electricity-employees-warned-of-protest-over-je-suspension-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-117919-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: जेई निलंबन पर बिजली मुलाजिमों ने दी संघर्ष की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: जेई निलंबन पर बिजली मुलाजिमों ने दी संघर्ष की चेतावनी
Tue, 15 Sep 2026 05:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Tue, 15 Sep 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पंजाब के टोहरा सब डिविजन के जूनियर इंजीनियर दविंदर सिंह के निलंबन पर बिजली मुलाजिम भड़क गए हैं। भगवंत मान के सोशल मीडिया पोस्ट पर टिप्पणी के आरोप में उन्हें 11 सितंबर को निलंबित कर बठिंडा स्थानांतरित कर दिया गया था। यूनियनों ने सात दिन के भीतर बहाली न होने पर राज्यव्यापी संघर्ष की चेतावनी दी है।
सोमवार को जॉइंट फोरम और बिजली एकता मंच के एक शिष्टमंडल ने मुख्य अभियंता जगदेव सिंह हांस से मुलाकात की। उन्होंने दविंदर सिंह के निलंबन को अन्यायपूर्ण बताया। नेताओं ने आरोप लगाया कि टिप्पणी दविंदर मेहरा नामक खाते से की गई, जो जूनियर इंजीनियर का नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि निलंबन अवैध काम करने से मना करने के कारण व्यक्तिगत रंजिश का परिणाम है। मुख्य अभियंता ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। यूनियनों ने 16 सितंबर को पावरकॉम के पटियाला स्थित मुख्य कार्यालय के तीनों गेटों का घेराव करने की चेतावनी दी है। उसी दिन हजारों कर्मचारी भगवंत मान के व्यक्तिगत सोशल मीडिया खातों पर अपनी मांगों से जुड़ी असल टिप्पणी करेंगे। नेताओं ने कहा कि मांगें न मानी गईं तो कर्मचारी आर-पार के आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।