फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   ₹27 Lakh Theft Case Solved, Driver Turns Out to Be the Accused.

इंदौर क्राइम: 27 लाख की चोरी का खुलासा, मालिक का ड्राइवर गिरफ्तार; 24.50 लाख रुपये नकद बरामद

Tue, 15 Sep 2026 05:19 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2026 05:19 PM IST
सार

इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में 27 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी ड्राइवर रोहित सिंह कोसे को राजस्थान के सांवरिया सेठ से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 24.50 लाख रुपये नकद बरामद हुए।

विज्ञापन
₹27 Lakh Theft Case Solved, Driver Turns Out to Be the Accused.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में करीब 27 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी ड्राइवर रोहित सिंह कोसे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की रकम में से 24 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी फरियादी गौरव के यहां ड्राइवर के रूप में काम करता था और उसे घर की गतिविधियों के साथ-साथ वहां रखी रकम की भी जानकारी थी।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, फरियादी के घर से करीब 27 लाख रुपये चोरी होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और आरोपी की लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश शुरू की गई।

विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी रोहित सिंह कोसे की लोकेशन राजस्थान स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सांवरिया सेठ की मिली। बताया जा रहा है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सांवरिया सेठ के दर्शन करने चला गया था। पुलिस टीम ने लोकेशन के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: 'रैपर को बुलाने की जरूरत क्या है, राहुल गांधी खुद ही काफी हैं’: विजयवर्गीय का तंज, पीएम मोदी के कसीदे गढ़े

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 24 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए। पुलिस अब चोरी की बाकी रकम और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे घर खरीदने के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी के चलते उसने अपने मालिक के यहां चोरी की योजना बनाई और करीब 27 लाख रुपये चोरी कर लिए। आरोपी पहले से फरियादी के यहां ड्राइवर का काम करता था, इसलिए उसे घर और वहां रखी रकम के बारे में जानकारी थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और चोरी की बाकी रकम के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed