{"_id":"4e2bd7aa51a7782355f6ea94e96f9c50","slug":"being-college-students-have-taken-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज जा रही छात्रा को उठा ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज जा रही छात्रा को उठा ले गए
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 24 Oct 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली के गांव दोनवापुरवा की रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा को शुक्रवार की सुबह कॉलेज जाते समय अगवा कर लिया गया। दूसरे दिन उसकी साइकिल, चप्पल और स्कूल बैग एक खेत से बरामद हुआ। छात्रा के पिता ने गांव के ही दो युवकों पर उसके अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि दोनों आरोपी युवक भी शुक्रवार से गायब हैं।
11वीं में पढ़ने वाली छात्रा सुबह सवा सात बजे साइकिल से रामापुर पनगी खुर्द स्थित कॉलेज जाने के लिए निकली थी। छात्रा के कॉलेज न पहुंचने पर प्रधानाचार्य ने 8.30 बजे उसके पिता को सूचना दी। इसके बाद परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि कुछ लोगों ने उसे अमकोटवा रोड पर ईदगाह के पास आखिरी बार देखा था। काफी तलाश के बाद जब छात्रा का सुराग नहीं लगा तो गुमशुदगी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। शनिवार को फिर छात्रा के पिता ने कुछ लोगों के साथ उसी रास्ते पर खोजबीन शुरू की तो एक खेत से छात्रा की साइकिल, चप्पल और बैग बरामद हुआ। इस पर पिता ने अपहरण का शक जताते हुए दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी नेमचंद्र गंगवार ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपी भी घटना वाले दिन से गायब बताए जा रहे हैं। एक आरोपी से फोन पर पुलिस ने बात की। सूत्र बताते हैं कि आरोपी ने खुद को देवरिया में होने की सूचना दी और छात्रा के अपहरण से इंकार किया है।