{"_id":"57bb287f4f1c1b9663d4fde1","slug":"before-the-elections-including-two-inspectors-remove-three-sho","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले हट सकते हैं दो इंस्पेक्टर समेत तीन थानेदार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव से पहले हट सकते हैं दो इंस्पेक्टर समेत तीन थानेदार
टीएन अवस्थी/लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 22 Aug 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- इंस्पेक्टर मोहम्मदी, इंस्पेक्टर संपूर्णानगर और मैलानी एसओ का हटना तय
चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले जिले में जमे कुछ इंस्पेक्टर और दरोगाओं का हटना तय हो गया है। आईजी जोन की समीक्षा बैठक के बाद जिले में ऐसे इंस्पेक्टर और दरोगाओं की सूची तैयार हो रही है, जो चार साल से अधिक समय से जिले में जमे हैं। सूची में शामिल दो इंस्पेक्टर और एक दरोगा थाना प्रभारी पद पर हैं। इसके अलावा चौकियों पर तैनात कई दरोगाओं पर भी चुनाव आयोग की गाज गिर सकती है।
चार दिन पहले आईजी जोन लखनऊ सतीश गणेश ने समीक्षा बैठक लखनऊ में आयोजित की थी, जिसमें चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में चार साल से यानी एक जुलाई 2012 के पहले से जमे इंस्पेक्टर और दरोगाओं को चिह्नित कर सूची बनाने के निर्देश दिए थे। आईजी के आदेश के बाद जिले के दो इंस्पेक्टर समेत कई दरोगाओं पर तलवार लटक गई है, क्योंकि जिले में ऐसे इंस्पेक्टर और दरोगाओं की सूची अमल में लाने के लिए मंथन शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही इस सूची के जारी होने की संभावना है। जिसमें जिले से इंस्पेक्टर और दरोगाओं को मिलाकर 13 लोग शामिल हैं। इनमें शामिल इंस्पेक्टर सीबी सिंह मोहम्मदी, दरोगा अजय कुमार यादव मैलानी और इंस्पेक्टर केपी सिंह संपूर्णानगर थाना प्रभारी पद पर तैनात हैं। इन तीनों का अब दूसरे जिले में जाना तय माना जा रहा है। प्रभारी एसपी/एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि चुनाव आयोग की गाइड लाइन के मुताबिक इंस्पेक्टर मोहम्मदी के अलावा मैलानी और संपूर्णानगर के एसओ अभी तक चिह्नित किए गए हैं। अभी ऐसे दरोगाओं को चिह्नित कराया जा रहा है जो चार साल से अधिक समय से जिले में जमे हैं।
री-पोस्टिंग पर हैं मोहम्मदी कोतवाल
लखीमपुर खीरी। खीरी जिले में डीजीपी के आदेशों को दरकिनार कर एक इंस्पेक्टर समेत कई दरोगा और सिपाहियों की दोबारा पोस्टिंग की गई है। करीब महीने भर पहले एसपी अखिलेश चौरसिया ने इंस्पेक्टर सीबी सिंह को मोहम्मदी कोतवाली की कमान सौंपी है। वह इससे पहले भी एक साल से अधिक समय तक मोहम्मदी कोतवाल के पद पर तैनात रहे हैं। इसके अलावा कई दरोगा और सिपाही भी ऐसे हैं, जिन्हें दोबारा थानों और चौकियों पर तैनात किया गया है।