फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   beet to boy

महिला को हंसिया मारी, युवक का ब्लेड से काटा गला

Fri, 12 Dec 2014 06:49 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 12 Dec 2014 06:49 PM IST
विज्ञापन
beet to boy
सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दबंगों ने एक
विज्ञापन
महिला को हंसिया मार दी, वहीं दोपहर में मोहल्ले के ही एक युवक ने दूसरे युवक का ब्लेड से गला काट दिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एलआरपी चौकी क्षेत्र के पिपरिया बाईपास निवासी रामगोपाल वर्मा के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर उनका पुत्र संजोग वर्मा अपने प्लाट पर खड़ा था, तभी पीछे से आकर मोहल्ले के ही एक युवक ने ब्लेड से उसका गला रेत दिया, जिससे संजोग लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। उसे बेहोशी की हालत में देखकर परिवारीजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके गले पर टांके लगाए गए।
घरवालों का कहना है कि आरोपी युवक का डेढ़ माह पहले चौपहिया वाहन से एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उसका पैर टूट गया था। उसका आरोप था कि संजोग ने ही उसे टक्कर मारी थी। वहीं इसी चौकी क्षेत्र के गांव तेंदुआ निवासी लल्लूूराम की पत्नी जसवंती को किसी विवाद के चलते गांव के ही एक ग्रामीण ने सिर पर हंसिया मार दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। बाद में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौकी इंचार्ज जनार्दन सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed