फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Baludih on results Happened organically , stones

बालूडीह के परिणाम पर हुआ बवाल, पथराव

Sun, 13 Dec 2015 11:17 PM IST
महेवागंज
महेवागंज Updated Sun, 13 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Baludih on results Happened organically , stones
फूलबेहड़ ब्लाक की ग्राम पंचायत बालूडीह के परिणाम पर कई प्रत्याशियों ने ऐतराज जताते हुए हंगामा कर दिया और दोबारा मतदान कराने की मांग करते हुए हाइवे पर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने डंडा फटकार लोगों को खदेड़ने का प्रयास किया, तो प्रत्याशी और उनके समर्थक नाराज हो गए। नाराज लोगों ने भीरा मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम हटाने के लिए पुलिस ने लाठी चलाई तो शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। इसमें एसओ के वाहन के शीशे टूट गए। जबकि एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

मतगणना के दौरान कुछ मतपेटियों की सील टूटी होने का आरोप लगाते हुए लोग उत्तेजित हुए, जिसके बाद मामला तूल पकड़ता गया। भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राकेश चौबे के नेतृत्व में रामलली, मंजू देवी, तमन्नाजबी, शमशुन, नूरजहां, हनीफ, नासिर, शाहजहां, मधुराम और शांति देवी समेत कई प्रत्याशी और उनके एजेंटों ने एसडीएम को दिए शिकायत पत्र में मतपेटी संख्या 178 और 179 की सील टूटी होने, बाक्स संख्या 179 मे 743 की जगह 692 मत निकलने के साथ ही प्रत्याशियों ने मतपत्र पेटी बदलने और आरओ पर बदसलूकी का गंभीर आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

खास बात यह है कि नाराज लोगों ने सत्तापक्ष के लाल बत्तीधारी नेता पर रिश्तेदार की मदद करने का भी आरोप लगाया। उम्मीदवारों ने डीएम से बालूडीह ग्राम पंचायत में पुनर्मतदान कराने की मांग की। हंगामे के दौरान करीब आधे घंटे तक मतगणना प्रभावित रही। हालात बिगड़ते देख मैसेज पास हुआ और आनन फानन भारी पुलिस फोर्स मौके पर आ गया। एसडीएम सदर आलोक वर्मा और सीओ सिटी एमपी सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह शांत कराया और प्रत्याशियों की बात सुनकर निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed