फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Avoid clear debts Carts were cut off

कर्ज चुकता करने से बचने  को कटवा रहे थे गाड़ियां 

Tue, 20 Dec 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।  Updated Tue, 20 Dec 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Avoid clear debts Carts were cut off
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
बरामद गाड़ियों पर फाइनेंस कंपनी का था बकाया
विज्ञापन

कबाड़ी की दुकान पर सोमवार को पुलिस ने मारा था छापा
कार मालिकों समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज, तीन गिरफ्तार


कर्ज चुकता न करना पड़ेेेे, इसलिए चार कार मालिकों ने अपनी गाड़ी कबाड़ी के यहां चोरी से कटवानी शुरू कर दीं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब छापामार कार्रवाई के दौरान कबाड़ी के यहां से बरामद हुई गाड़ियों और स्पेयर पार्ट्स के साथ पकड़े गए तीन लोगों से सदर कोतवाली पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस ने मौके से बरामद दो कार, एक अधकटी और एक काटी जा चुकी कार के स्पेयर पार्ट्स कब्जे में लिए हैं। चौकी इंचार्ज मिश्राना की ओर से गाड़ी मालिकों समेत छह लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
बता दें कि 19 दिसंबर को सदर कोतवाली पुलिस ने बेगम बाग में पानी की टंकी के निकट छापा मारा था। इस दौरान पुलिस ने कार काटते सोनू तिवारी, छोटे और ज्ञानेश चंद्र तिवारी को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से दो कार, एक अधकटी और एक पहले काटी जा चुकी कार के कुछ स्पेयर पार्ट्स, दो ऑक्सीजन सिलेंडर, एक छोटा गैस सिलेंडर और एक गैस कटर बरामद किया। पुलिस बरामद माल समेत तीनों युवकों को कोतवाली ले आई और उनसे पूछताछ की। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि पकड़े गए मोहल्ला शिवपुरी निवासी सोनू तिवारी ने बताया कि उसका निघासन रोड पर वर्कशॉप था। दो साल पहले गाड़ी मालिकों ने कारों को ठीक करने के लिए वर्कशाप पर खड़ी करा दिया। मरम्मत हो जाने के बाद भी वह कारों को नहीं ले गए। कई बार जब कारों को ले जाने के  लिए कहा गया तो गाड़ी मालिकों ने उससे कहा कि गाड़ियों पर फाइनेंस कंपनी का काफी बकाया है। गाड़ियों को काटकर बेच दो। अपना पैसा लेने के बाद शेष पैसा वापस कर देना। जिस पर गाड़ियों को काट रहे थे। 
विज्ञापन

सदर कोतवाल ने बताया कि गाड़ियों के काटे जाने की एआरटीओ का अनुमति पत्र भी आरोपी नहीं नहीं दे सके। उन्होंने बताया कि चौकी इंचार्ज मिश्राना कुंवर बहादुर सिंह की ओर से मोहल्ला शिवपुरी निवासी सोनू तिवारी, ज्ञानेशचंद्र तिवारी उर्फ गुड्डू, कोतवाली धौरहरा के गांव कफारा निवासी विनोद उर्फ मामा, थाना ईसानगर के सिसैया निवासी आशिक अली और होमगार्ड ऑफिस के निकट शहर निवासी रीता त्रिवेदी और मोलवीगंज निवासी छोटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। काटी गई एक गाड़ी के मालिक का पता नहीं नहीं चल सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed