फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Attempt to kidnap a student on the strength of Sareraha Tamanche

सरेराह तमंचे के बल पर छात्रा को अगवा करने की कोशिश      

Wed, 30 Aug 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 30 Aug 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap a student on the strength of Sareraha Tamanche
kidnap - फोटो : अमर उजाला
स्कूल से सहेली के साथ घर लौट रही थी छात्रा        
विज्ञापन

दो नामजद, चार अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट 
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल   

  शोहदों में एंटी रोमियो का कतई भय नहीं है। शहर में स्कूल से सहेली के साथ जा रही एक हाईस्कूल की 15 वर्षीय छात्रा को दो बाइकों पर सवार छह लोगों ने रोक लिया और तमंचे के बल पर उसे अगवा करने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान अश्लील हरकतें करते हुए छात्रा की फोटो भी खींची। सदर कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को नामजद कर चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। इस घटना से छात्राओं में दहशत है।  

शहर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह और उनका एक पुत्र दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता है। उसकी पुत्री अपनी मां व छोटे भाइयों के साथ घर पर रहती है। पुत्री शहर के एक कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पुत्री अपनी एक सहेली के साथ घर लौट रही थी। वाईडी कॉलेज के पास ओवरव्रिज के निकट सुबह करीब दस बजे बाइक से छह युवक आए और उसकी पुत्री को तमंचा लगाकर एक सूनी गली में खींच लिया। उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और फोटो खींची। इसके बाद पुत्री को बाइक पर बैठाकर अगवा करने की कोशिश की, इसी बीच सहेली के शोर मचाने पर आरोपी छात्रा को मौके पर छोड़कर भाग निकले। दहशत में आई छात्रा घर पहुंची और पूरी बात बताई। घर वालों ने मामले की जानकारी छात्रा के पिता को दी। जिस पर छात्रा का पिता और भाई मंगलवार की देर शाम दिल्ली से वापस लौटे और सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की तहरीर दी। सदर कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने मोहल्ले के ही ऋषिकेश और जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ जीतू को नामजद कर चार अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी ऋषिकेश को गिरफ्तार कर बुधवार को चालान भेज दिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed