फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Animal feed teens The current death from injuries

पशु चरा रहे किशोर की करंट लगने से मौत

Sun, 26 Jun 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सिंगाही।
अमर उजाला ब्यूरो  सिंगाही। Updated Sun, 26 Jun 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Animal feed teens The current death from injuries
बिजली - फोटो : अमर उजाला
पोल के पास भरे पानी में करंट उतरने से हुआ हादसा 
विज्ञापन

 पशु चराने गए गांव रहीमपुरवा निवासी रूपराम के पुत्र 14 वर्षीय कुलदीप की हाईटेंशन लाइन के खंभे के पास भरे पानी में उतरे करंट की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। घर वालों के कार्रवाई से इंकार से इंकार करने पर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है। 

गांव रहीमपुरवा निवासी रूपराम का पुत्र कुलदीप रविवार दोपहर करीब तीन बजे अपने मवेशी चराने गांव के बाहर खेतों की तरफ गया था। उसके साथ गांव के तीन और लड़के भी थे। कुलदीप के जानवर वहां शिवकुमार के खेत में चले गए। वह उनको हांकने के लिए वहां गया। इस खेत के किनारे पर 11 हजार केवी लाइन का पोल लगा है। इसको सपोर्ट देने के लिए लगे तार में करंट था। बरसात की वजह से पोल के पास भरे पानी में करंट उतर आया था। कुलदीप का पैर पानी में पड़ा तो उसको जोरदार झटका लगा और वह दूर जाकर गिरा। इसके बाद उसकी मौत हो गई। उसके साथ गए दीपू व छोटू ने घर सूचना घटना की सूचना दी। जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। रोते-विलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस व बिजली अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। एसओ दिनेश यादव ने बताया कि घर वालों ने पोस्टमार्टम और कार्रवाई से इंकार कर दिया है। जिस पर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव घर वालों के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed