Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Gangster Act case filed against 18 accused in Sonu murder case

Hathras News: सोनू हत्याकांड के 18 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज

Sun, 22 Nov 2026 12:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 22 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Gangster Act case filed against 18 accused in Sonu murder case
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
हाथरस। दिल्ली वाला चौक निवासी प्रॉपर्टी डीलर वेद प्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की हत्या के मामले में पुलिस ने 18 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर के दिल्ली वाला मोहल्ला निवासी सोनू की छह अप्रैल को हत्या हुई थी और सात अप्रैल को सहपऊ क्षेत्र में नाले में उनका शव मिला था। इस प्रकरण में मृतक की बहन ने मोहल्ले के ही कमल शर्मा व उसके भाई गौरव शर्मा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

विवेचना के दौरान इस हत्याकांड में शुभम उर्फ माइटी, रुद्र पाठक, कार्तिक गुप्ता, निशांत उर्फ छोटू, कन्हैया, ललित ठाकुर, आकाश, मोनिशकांत शर्मा, विशाल शर्मा, शौर्य भारद्वाज, साहिल वाल्मीकि उर्फ साहिल कुमार, वंश सौनी उर्फ दीपेश, कृष्णा उर्फ पार्थ, द्वारिका शर्मा उर्फ डैना, पवन कुमार उर्फ हनुमान और वंश दीक्षित के नाम सामने आए। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया था। अब कोतवाली सदर एसएचओ अवधेश कुमार सिंह ने मामले में इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed