{"_id":"6b01ea9f5685886ea006ca83","slug":"woman-struck-by-motorcycle-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-180944-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बाइक की चपेट में आई महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बाइक की चपेट में आई महिला, मौत
Sun, 22 Nov 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
तिलोई। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर राजामऊ के पास शुक्रवार शाम बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रतवापुर मजरे राजामऊ निवासी केशऊ (59) के रूप में हुई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।
बेटे जमुना प्रसाद ने बताया कि उनकी मां शुक्रवार शाम शौच के लिए घर से निकली थीं। हाईवे पार करते समय मोहनगंज की तरफ से आ रही बाइक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान बाइक सवार वहां से चला गया। चिकित्सकों ने उनकी मां को मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की गति तेज थी। अचानक महिला के सामने आने से चालक बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका। सीओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में ली गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। केशऊ की मौत के बाद बेटे जमुना प्रसाद का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के अन्य सदस्य भी गमगीन हैं।