{"_id":"71c25bdbb019fa3c74c0651a8f4d04c8","slug":"amita-two-accused-in-the-murder-case-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिता हत्याकांड में दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमिता हत्याकांड में दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 08 Oct 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला राजगढ़ निवासी अमिता अवस्थी की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिनका मृतका के घर आना-जाना था। मृतका की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में कार्रवाई की है। वादी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी संपत्ति के लालच में उसकी मां पर शादी करने लिए दबाव बना रहा था, जिसमें सफल न होने पर उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो चुकी है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में जांच तेज कर दी है।
बता दें कि मंगलवार की सुबह मोहल्ला राजगढ़ निवासी 45 वर्षीय अमिता अवस्थी अपने घर के बेडरूम में मृत मिलीं थीं, जिनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि डॉक्टरों के पैनल ने की थी। मृतका की एकलौती पुत्री क्षमा अवस्थी ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर दो आरोपियों गोला गोकर्णनाथ निवासी बृजेश तिवारी और फरधान निवासी कृपाशंकर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वादी क्षमा ने तहरीर में आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें कहा है कि बृजेश तिवारी संपत्ति के लालच में उसकी मां से शादी करना चाहता था। इसके लिए आरोपी बृजेश ने शादी के कागजात भी तैैयार कराए थे, लेेकिन उसकी मां ने शादी करने से इंकार कर दिया था। आरोप है कि अपने मंसूबे में कामयाब न होने पर बृजेश ने अमिता अवस्थी को रास्ते से हटाने की साजिश रची और आरोपी कृपाशंकर समेत अन्य की मदद से सोमवार की रात को उनकी गला दबाकर हत्या कर दी।
शहर कोतवाल नेमचंद गंगवार ने बताया कि वादी की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। काल डिटेल के आधार पर पता चला है कि घटना वाले दिन आरोपी बृजेश और मृतका के बीच कई बार बातचीत हुई थी। मामले का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।
घर से जेवर-रुपये और प्रापर्टी के कागजात गायब
मृतका की पुत्री क्षमा अवस्थी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने हत्या करने के बाद घर में रखे उसकी मां के जेवर, रुपये, मकान के कागजात और सिम सहित दो मोबाइल सेट गायब कर दिए हैं। वादी ने बताया है कि उसकी मां के नाम गोला और लखीमपुर के राजगढ़ में मकान है। इनके गायब होने में आरोपियों का हाथ बताया है।
विज्ञापन
गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं अमिता अवस्थी
वादी ने तहरीर में बताया है कि कुछ समय पहले जांच कराने पर उसकी मां को गंभीर बीमारी का पता चला था। इससे वह परेशान रहतीं थी और आरोपियों से दूरी बनाने लगी थी। लिहाजा आरोपी इस बात से भी रंजिश मानने लगे थे।
आरोपियों से जताया जान का खतरा
मृतका की पुत्री क्षमा अवस्थी ने आरोपियों से अपनी जान को खतरा बताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इससे पूर्व वह पुलिस सुरक्षा की मांग कर चुकी हैं।