Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Car tossed into the air after collision with a tractor

Azamgarh News: ट्रैक्टर की टक्कर से हवा में उछली कार

Mon, 30 Nov 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Car tossed into the air after collision with a tractor
गंभीरपुर में दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : srinagar news
प्रयागराज से लौटते समय शनिवार की रात करीब 10.30 बजे गंभीरपुर थाना क्षेत्र में पप्पू कबाड़ी की दुकान के सामने सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर ने भाजपा नेता हरिवंश मिश्रा की कार में टक्कर मार दी। इससे कार उछलते हुए डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी तरफ पहुंच गई। हादसे में भाजपा नेता समेत कार सवार चारों लोग घायल हो गए। कार भाजपा नेता मयंक गुप्ता चला रहे थे। कार में हरिवंश मिश्रा, मयंक गुप्ता, रतन गुप्ता समेत चार लोग सवार थे। प्रयागराज से लौटते समय गंभीरपुर क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान के सामने ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी अपने गंतव्य को चले गए। घटना के बाद भाजपा नेता हरिवंश मिश्रा ने सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को हादसों की बड़ी वजह बताया। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इस समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

रोटावेटर की चपेट में आने से किशोर की मौत
शहर कोतवाली क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर गांव में शनिवार सुबह रोटावेटर की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। करीमुद्दीनपुर गांव निवासी पुनर्वेश गौड़ का 13 वर्षीय पुत्र किशन गौड़ शनिवार सुबह करीब नौ बजे खेत में गया था जहां पर ट्रैक्टर से खेत की जोताई हो रही थी। इस दौरान वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार यह एक दुर्घटना है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed